बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो में बुधवार शाम करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से पूर्व आकाश काले बादलो से ढ़का रहा जिस कारण दिन में रात जैसी स्थिति रही। इसके बाद लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित रहा। तेज हवा और झमाझम बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन तेज गर्जन के कारण लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। इसके साथ ही सिटी सेंटर सहित शहर के कई स्थानो पर जलजमाव की समस्या दिखी। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई。 यह भी पढ़ें- झारखंड में आग उगलती गर्मी के बाद 4 दिन ओलावृष्ट...