बोकारो में जदयू संगठन मजबूत करने पर जोर
बोकारो, सितम्बर 21 -- बोकारो। बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर राउत रविवार को रजरप्पा जाने के क्रम में जदयू नेता एवं पूर्व बियाडा चेयरमैन अशोक चौधरी के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि झारखंड में जदयू का संगठन पहले काफी मजबूत था, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी सक्रियता कम हुई है। पार्टी संगठन को फिर से धारदार और मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में भी संगठन विस्तार का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संगठन को प्रखंड से पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता : नन्दलाल राय जदयू नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.