बोकारो, दिसम्बर 17 -- झारखंड के बोकारो में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को गैंगस्टर और उसके पांच साथियों ने मिलकर पीट-पीटकर मार डाला। शख्स को मारने के बाद आरोपियों ने शव को जलेबिया घाटी में छिपा दिया था। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला बीते 11 दिसंबर का है। यहां के हरला पुलिस थाना क्षेत्र के सेक्टर- 8 A के रहने वाले जयंत सिंह को गैंगस्टर विनोद कुमार उर्फ विनोद खोपड़ी ने अपने साथियों के साथ किडनैप किया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर पर कुल 19 केस दर्ज हैं। इसमें एक मामला आर्म्स एक्ट का भी दर्ज है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया आरोपी की कार और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने इस घटना के बाद हत्या के लिए इस्तेमाल की गई लाठी को भी बरामद कर लिया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.