बोकारो, अगस्त 6 -- चंदनकियारी प्रतिनिधि। खरीफ मौसम के दौरान धान रोपनी का कार्य जारी है, लेकिन किसानों को खाद की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों ने चिंता में डाल दिया है। 15 जून से 31 अगस्त तक धान रोपनी का मुख्य समय माना जाता है। कृषि विभाग के अनुसार पांच अगस्त तक जिले में लगभग 28 प्रतिशत धान रोपनी हुई है। इसी बीच यूरिया, डीएपी और मिश्रित उर्वरकों की मांग बढ़ने के साथ कालाबाजारी और मनमानी कीमत वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। किसानों का आरोप है कि सरकारी निर्धारित दरों के बावजूद खाद अधिक कीमत पर बेची जा रही है। झालबड्डा के किसान वशिष्ठ सिंह चौधरी ने बताया कि उन्होंने डीएपी की एक बोरी 2400 रुपये में खरीदी। वहीं भुइयांबहाल के गिरीश कुमार से 2350 रुपये और बांसगढ़ी के आदित्य कुमार सिंहदेव से 2300 रुपये वसूले गए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर म...