बोकारो, जनवरी 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला कृषि विभाग की ओर से जल्द ही किसान मेला का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिला कृषि विभाग की ओर से तैयारियां शुरु हो गई है। किसान सह उद्यान प्रदर्शनी मेला को लेकर विभाग की ओर से तैयारी सूची तैयार की जा रही है। जिसमें प्रगतिशिल किसानों को जोड़ा जा रहा है। जिला स्तरीय किसान मेला से पूर्व प्रखंड स्तरीय आयोजन होगा। जिसमें बेहतर करने वाले किसानों को जिला स्तरीय सम्मेलन में शामिल किया जाएगा। जिला स्तरीय कृषि मेला में सभी प्रखंड किसान हिस्सा लेंगे। जहां वे फसल व सब्जियों को प्रदर्शित करेंगे। इस अवसर पर बेहतर फसल व पौधो को विभाग की ओर से चयन कर पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिला कृषि विभाग के निमाय महतो ने बताया कि प्रगतिशिल कृषको के लिए किसान मेला एक बेहतर मंच है। जहां किसान गोष्ठी के साथ किसानों के बीच अत्याधुनिक...