बोकारो, जुलाई 9 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। कबड्डी जैसे तेजी से विकसित हो रहे खेलों में नए नियमों और तकनीकी बदलावों के बीच दक्ष तकनीकी पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण खेल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारियों का नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है। यह बातें दक्षिण-पूर्व रेलवे बोकारो क्षेत्र के एरिया रेलवे मैनेजर विनीत कुमार ने बुधवार को कबड्डी तकनीकी पदाधिकारियों के राष्ट्रीय रिफ्रेशर एवं फ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए तकनीकी पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बोकारो में आयोजित कर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने सराहनीय कार्य किया है। यह भी पढ़ें- तकनीकी पदाधिकारी का प्रशिक्षण परफेक्शन के लिए आवश्यक : विनीत कार्यक्रम में साई के ...