बोकारो में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू, 52 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
बोकारो, मई 29 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिला कबड्डी संघ की ओर से सेक्टर-9 बी-सी क्लब मैदान में शुक्रवार से बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। शिविर में नगर के विभिन्न स्कूलों के 52 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संघ के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समर कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को कबड्डी खेल की तकनीकी जानकारी और नियमों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बालक वर्ग के प्रशिक्षक सैंपू कुमार एवं बालिका वर्ग की प्रशिक्षक ईशा कुमारी खिलाड़ियों को खेल के विभिन्न नियमों की जानकारी दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- समर कैंप में स्कूली बच्चों को कबड्डी का प्रशिक्षण प्रशिक्षण से पहले खिलाड़ियों को वार्म-अप कराया जा रहा है। शिविर में खिलाड़ियों को कैचिंग, रेड करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.