बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो में गत तीन दिनों से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोगो का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लगातार तापमान में आई गिरवाट की वजह से न्यूनतम तापमान घटकर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गयाहै। शीत लहरी के दौरान लगातार एक सप्ताह से पारा 10 डिग्री सेल्सियस से निचे ही रहा है। इस कारण दिन में भी घर से बाहर निकलने पर लोगो की कपकपी छूट जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आने वाले दो दिनों तक अभी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। शेल्टर होम में की गई व्यवस्था बढ़े हुए ठंड को देखते हुए शेल्टर होम में विशेष सुविधा की गई है। महिलाओं के लिए चास के आईटीआई मोड़ में आश्रय गृह है वहीं पुरुषों के लिए योधाडीह मोड़ के समीप कम्युनिटी हॉल है। जहां रात बिताने वालों के लिए गर्म कपड़ो के साथ-साथ हीटर की व्यवस्था की गई है।...