रामगढ़, मार्च 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बोकारो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नव कुमार महतो व सुरेंद्र महतो को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कंपनी के प्रयासों की सराहना की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...