बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। साहित्य, संस्कृति और सृजन की अविरल धारा को समर्पित बोकारो शब्द सरिता महोत्सव-2026 का शुभारंभ बुधवार शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हाल) बोकारो में होने जा रहा है। इस आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित लेखक, कवि, शिक्षाविद, प्रकाशक व साहित्य प्रेमी शामिल होंगे। इस महोत्सव में भारतीय साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2016 से सम्मानित लेखक निलोत्पल मृणाल, शिक्षाविद एवं एकलव्य संस्था के संस्थापक मोहम्मद यासिर, प्रसिद्ध कथा लेखक शिवनारायण गौर, संथाली लेखक एवं विश्वभारती विश्वविद्यालय के प्रो धनेश्वर मांझी, शिक्षाविद व प्रकाशक डॉ. शकुंतला मिश्रा, लेखक डॉ. विनोद खोरठा, रांची विश्वविद्यालय के प्रो डॉ. विनय भारत, लेखक व समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन, वॉकिंग बुक फेयर के संस्थापक अक्षय, मानवविज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय मिं...