बोकारो में अगले दिनों के दौरान बदल सकता है मौसम का मिजाज
बोकारो, अप्रैल 6 -- रविवार की रात हुई तेज बारिश ने बोकारो में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सोमवार की सुबह 8 बजे तक आसमान बादलों से ढका रहा, जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली। दिन के समय सेक्टर 4, सेक्टर 9 व चास समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। बारिश के इस असर से दिन में जहां गर्मी में कमी आई, वहीं रात के समय ठंडक महसूस की गई, जिससे लोगों को हल्की परेशानी का भी सामना करना पड़ा। मौसम में इस अचानक बदलाव ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डाला। शाम के समय करीब 5 बजे ही अंधेरा छा गया, जिससे ऐसा लगा मानो रात जल्दी हो गई हो। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले गुरूवार तक अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.