बोकारो में अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व
बोकारो, मई 28 -- बोकारो। बोकारो में आज ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक आस्था व भाईचारे के माहौल में मनाया जा रहा है। शहर के उकरीद मोड़, सिवनडीह, धनघरी और भर्रा जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान लोगों ने देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम सुबह से ही विभिन्न इलाकों में तैनात रही। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नमाज अदा कर गले मिल कर बकरीद की दी मुबारकबाद पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.