बोकारो, जुलाई 8 -- बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 7 जुलाई को साइबर थाना, तकनीकी शाखा एवं साइबर टीम ने संयुक्त छापेमारी कर चास के पटेलनगर निवासी रोहित कुमार दास (23) और अंबेडकरपुरी निवासी अर्जुन कुमार दास (28) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जांच में पता चला कि गिरोह व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी कभी बैंककर्मी तो कभी क्रेडिट कार्ड कर्मचारी बनकर लोगों को फोन करते और झांसे में लेकर ठगी करते थे। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

जांच प्रक्रिया छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार मोबाइल फोन, पा...