बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 प्लेट ग्रुप बी एन सिंह ट्रॉफी में मंगलवार को ग्रुप ए के दो लीग मैच खेले गए। ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में बोकारो की टीम ने सरायकेला खरसावां को 34 रनों से पराजित कर दूसरी जीत दर्ज की। बोकारो की टीम ने 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर बनाया। अर्जुन प्रियदर्शी ने 41, तन्मय कुमार ने 35 व उत्तम कुमार ने 25 रन बनाए। सरायकेला से प्रंकुर कृष्ण ने 30 रन देकर 4 व राहुल अग्रवाल ने 46 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि प्रिंस कुमार को दो सफलता मिली। जवाबी पारी में सरायकेला खरसावां की टीम 38.3 ओवर में 137 रनों पर सिमट गई। प्रतीक कुमार ने नाबाद 55 व राहुल अग्रवाल ने 39 रन बनाए। बोकारो से आर्यन पांडे,अस्तित्व भारद्वाज व अर्जुन प्रियदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.