गिरडीह, अप्रैल 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को धनबाद बनाम बोकारो के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बोकारो ने धनबाद को 10 रनों से हरा दिया। बोकारो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम निर्धारित 20 ओवर नहीं खेल पायी और 87 रन पर ऑलआउट हो गई। बोकारो की ओर से खुशबू कुमारी ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। वहीं शशि माथुर ने 26 रन का योगदान दिया। धनबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए वृष्टि कुमारी ने 3 व सिफा हसन ने 2 विकेट लिए। जीत के लिए 88 रन का लक्ष्य लेकर उतरी धनबाद की टीम 20 ओवर खेलने के बाद भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। धनबाद की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 77 रन ही बना पायी। धनबाद की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.