बोकारो, मई 23 -- बेरमो। डीवीसी बोकारो थर्मल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत शुक्रवार को बोकारो क्लब परिसर में स्वच्छ भारत थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने रंगों और चित्रों के जरिए स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े आकर्षक संदेश प्रस्तुत किए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को स्वच्छ वातावरण के लिए प्रेरित करना था। डीवीसी प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- गोला में उउवि सोसोकलां में चित्रांकन व ...