बोकारो थर्मल में समर कैंप आज से
बोकारो, मई 16 -- बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित प्रतिभा खोज युवा क्लब बोकारो थर्मल की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समर कैंप के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। रविवार से दस दिवसीय समर कैंप शुरू होगा व भव्य समारोह के साथ इसका समापन किया जायेगा। इस दौरान बच्चों और युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रमुख कोच शिबू प्रजापति, सहायक कोच राजू प्रजापति, मिथिलेश कुमार, रामकुमार यादव, रोहित कुमार यादव, चंद्र देव प्रजापति, शबनम परवीन, दिलीप कुमार व अल्बर्ट करकट्टा सहित क्लब के सदस्य सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- ब्रिजफोर्ड स्कूल में समर कैंप शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.