बोकारो थर्मल नया बस्ती के विस्थापितों को मालिकाना हक की मांग
बोकारो, मई 21 -- बेरमो, प्रतिनिधि। गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सह आजसू पार्टी के बेरमो प्रखंड विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने रांची में झारखंड सरकार के भू-अर्जन निदेशक ए दोड्डे से मुलाकात किया। इस दौरान बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी द्वारा पुनर्वासित गांव 'नया बस्ती' के विस्थापितों की लंबे समय से लंबित जमीन के मालिकाना हक और म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की समस्या को लेकर मांग पत्र सौंपा। आजसू नेता ने अवगत कराया कि डीवीसी प्रबंधन द्वारा नया बस्ती गांव में विस्थापितों को बसाया तो गया है, लेकिन दशकों बाद भी उन्हें अपनी ही जमीन का मालिकाना हक नसीब नहीं हो सका है। इस मामले में डीवीसी प्रबंधन और स्थानीय अंचल कार्यालय के बीच अजीबोगरीब कागजी गतिरोध बना हुआ है। जब ग्रामीण इस संबंध में डीवीसी प्रबंधन से वार्ता करते हैं, तो प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.