बोकारो थर्मल की सोमा की चित्रकला सजेगी कोलकाता प्रदर्शनी में
बोकारो, जून 13 -- कला और संस्कृति के क्षेत्र में बेरमो की ऊर्जा नगरी बोकारो थर्मल का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर चमकने जा रहा है। स्थानीय कलाकार तथा डीवीसी के अवकाश प्राप्त कर्मी कौशिक बनर्जी की पत्नी सोमा बनर्जी की चुनिंदा पेंटिंग्स का चयन कोलकाता की प्रतिष्ठित संस्था बंगाल कलर पैलेट द्वारा आयोजित होने वाली 16वीं ग्रुप आर्ट एग्जीबिशन (सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी) के लिए किया गया है।
कला प्रदर्शनी का विवरण कलर विद इमोशन थीम पर आधारित यह भव्य सात दिवसीय कला प्रदर्शनी कोलकाता के सुप्रसिद्ध एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स की सेंट्रल गैलरी में आगामी 14 से 20 जून तक आयोजित की जा रही है। इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन 14 जून की शाम मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी, कोलकाता के क्षेत्रीय सचिव डॉ रहस कुमार मोहंती एवं प्रख्यात टेराकोटा मूर्तिकार रामकुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.