बोकारो ट्रेजरी घोटाले के मुख्य आरोपी की जमानत पर आदेश 27 को
रांची, जुलाई 24 -- रांची, संवाददाता। बोकारो कोषागार से 11 करोड़ की अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी एसपी कार्यालय के एकाउंटेंट कौशल पांडेय की जमानत याचिका पर सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख 27 जुलाई को आदेश सुनाने की बात कही। सीआईडी ने उसे 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में है। उस पर बोकारो कोषागार से पुलिस उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के नाम से वेतन मद में तीन करोड़ 15 लाख रुपये की अवैध निकासी करने का आरोप है। मामले में सीआईडी पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। जांच में आरोप है कि लेखा शाखा में तैनात कौशल डीडीओ को विश्वास में लेकर ओटीपी हासिल करता था और धोखे से हस्ताक्षर कराकर सरकारी राशि अपनी मां बृज कुमारी देवी तथा अन्य खातों में स्थानांतरित करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.