बोकारो ट्रेजरी घोटाला में जमानत पर आदेश 24 जून को
रांची, जून 18 -- रांची, संवाददाता। बोकारो ट्रेजरी से 11 करोड़ रुपये की कथित अवैध निकासी से जुड़े चर्चित घोटाले में गिरफ्तार लेखा शाखा के एएसआई अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर गुरुवार को सीआईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 24 जून को सुनाएगी। यह भी पढ़ें- फर्जी एफडी घोटाले में पूर्व शाखा प्रबंधक को जमानत नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.