बोकारो, मार्च 22 -- दामोदा। चंद्रपुरा के बोकारो झरिया साप्ताहिक हाट में जर्जर मार्केट शेड का पुनर्निर्माण प्रारंभ हो गया है। ऐसे में हाट के सब्जी विक्रेताओ में खुशी है। मालूम हो कि बोकारो झरिया बाजार में हजारीबाग माइंस बोर्ड द्वारा 1960 के दशक में ग्रामीण हाट लगाने के लिए शेड का निर्माण कराया गया था। लेकिन शेड में लगे एंगल और स्टील के चदरा सड़ गए थे। जिस वजह से शेड जर्जर हो गया था। शेड में लगे कुछ स्टील का चदरा सड़ कर नष्ट हो गया था। स्थानीय समाजसेवी विजय मित्तल ने शेड के पुनर्निर्माण हेतु बीसीसीएल की दामोदा कोलियरी पीओ विजय कुमार सिंह से मिलकर मांग रखी। दामोदा कोलियरी प्रबंधन ने सीएसआर के तहत शेड मरम्मत और नई स्टील की चादर लगाने की निविदा निकाली। उसी निविदा के तहत संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ हुआ। संवेदक लखन झा ने बताया कि कार्य तीन दिनों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.