बोकारो जेनरल हॉस्पिटल में दस दिनों से इलाजरत अमरजीत, परिजन चिंतित
बोकारो, मई 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक पिछले दस दिनों से बोकारो के जेनरल हॉस्पिटल में आई सी यू में भर्ती है, लेकिन दस दिनों के दौरान उसकी स्थिति में कोई सुधार नही होने के बाद उसके परिजन काफी चिंतित हैं। घायल युवक पिछले दस दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। क्या था मामला: जानकारी अनुसार प्रखंड के चरगी पंचायत के कातर बेड़ा गांव निवासी अमरजीत मरांडी(24 वर्ष) बीते 6 मई को प्रखंड के मायापुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर 9 बजे रात्रि में बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पेटरवार में प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.