बोकारो, अप्रैल 4 -- झारखंड के बोकारो जिले के वन विभाग ने अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र गोमिया , ललपनिया पेटरवार आदि क्षेत्रों के स्थानीय गांवों में रहने वालों को सतर्क किया है। पांच आक्रामक हाथियों का झुंड बोकारो जिला पार कर चुका है और रामगढ़ जिले में तीन लोगों की जान ले ली है। वन अधिकारी संदीप शिंदे ने आज यहां बताया कि यह दर्दनाक घटना आज अहले सुबह हुई, जब एक व्यक्ति जंगल में महुआ चुन रहा था और अन्य दो ईंट भट्ठे के पास खुले में सो रहे थे।इन इलाकों में खतरा इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी शिंदे ने बताया कि यह झुंड बेहद आक्रामक और तेज रफ्तार वाला है। संभावना है कि यह वापस पेटरवार की ओर मुड़े या बड़की पुन्नू और महुआटांड़ क्षेत्र में लौट आए। पेटरवार क्षेत्र के चरगी, ओरदाना, लेपो, अरजुआ, गागा और मिर्जापुर गांवों तथा बड़की पुन्नू क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.