बोकारो, अप्रैल 3 -- ऑल झारखंड राज्य सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने को लेकर बोकारो जिला की रग्बी बालक व बालिका टीम की घोषणा कर दी गई l यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला रग्बी एसोसिएशन के सचिव शेख नसीमुद्दीन ने बताया बोकारो जिला की अंडर 18 बालक वर्ग व बालिका वर्ग में 10-10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है l चयनित बालक व बालिका टीम के खिलाड़ी चाईबासा में 4 व 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले ऑल झारखंड राज्य जूनियर व सीनियर रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे l यह जानकारी देते हुए बोकारो जिला रग्बी टीम के कोच फिरोज अंसारी ने बताया अंडर 18 बालक वर्ग में सूरज कुमार, सूरज साहु, आदित्या कर्मकार,उमंग कुमार,सूरज रॉय,आशिष रॉय,अभिषेक कुमार, आयुष कुमार,राहुल कुमार को शामिल किया गया है। जबकि अंडर 18 बालिका वर्ग में मेहक कुमारी, कुमारी शीतल नाग, सिया कुमार...