बोकारो जनरल अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक 'रिजिड ब्रोंकोस्कोप' सुविधा
बोकारो, मई 27 -- बोकारो वरीय संवाददाता। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग में अब अत्याधुनिक 'रिजिड ब्रोंकोस्कोप' सुविधा शुरू कर दी गई है। इस आधुनिक उपकरण की मदद से बच्चों और वयस्कों की सांस की नली या गले में फंसी बाहरी वस्तुओं को सुरक्षित तरीके से निकाला जा सकेगा। डॉक्टरों के अनुसार छोटे बच्चों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। खेल-खेल में बच्चे सिक्के, छोटे खिलौने, बीज या अन्य वस्तुएं मुंह में डाल लेते हैं, जो कई बार सांस की नली में फंस जाती हैं। यह भी पढ़ें- विश्व आपातकालीन चिकित्सा दिवस :मेडिकल कॉलेज की आईसीयू चौबीस घंटे अलर्ट इससे मरीज की सांस रुकने जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कई बार वयस्क भी अनजाने में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.