बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो स्थित चिन्मय विद्यालय में बुधवार से दो दिवसीय इन-हाउस कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक शिक्षा पद्धति के अनुरूप शिक्षकों के कौशल को और अधिक प्रभावी एवं समकालीन बनाना है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा तथा मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता मनीष कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि एक मानसिक रूप से सशक्त, संतुलित और शांत शिक्षक ही विद्यार्थियों को सही दिशा देकर उनके उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.