बोकारो, जुलाई 11 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो के उभरते निशानेबाजों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। सेक्टर-3 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके शुरू होने से जिले के खिलाड़ियों को पहली बार अपने शहर में ही 10 मीटर शूटिंग का व्यवस्थित और आधुनिक प्रशिक्षण मिल सकेगा। प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। बनारस से आए आचार्य संतोष पाण्डेय ने पूजा-अर्चना कराई तथा हवन संपन्न कराया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे बोकारो में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाली पहल बताया। प्रशिक्षण केंद्र के अनिल कुमार ने बताया कि शूटिंग रेंज का संचालन यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन तथा बोकारो रायफल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तकन...