बोकारो, मार्च 3 -- सिटी पार्क में बोकारो कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सदस्यों ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि होली उमंगो का त्यौहार है। सभी को मिलकर आपसी प्रेम भाव के साथ इस त्योहार को मनाना चाहिए। मौके पर अध्यक्ष अखिलेश कुमार, सचिव अंजनी कुमार, सह सचिव अजीत कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रंजीत प्रमाणिक, सुनील कुमार रॉय, डॉ भानु गिरि, रूपेश कुमार, मनोज विश्वकर्मा, निताय महात्मा, विनित गौरव, कन्हैया सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...