रांची, मार्च 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में मो. इशराफील अंसारी के नेतृत्व में बोकारो जिला के सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। केशव महतो कमलेश ने सभी को माला और कांग्रेस के प्रतीक चिह्न का पट्टा पहनाकर सदस्यता दिलायी।सदस्यता ग्रहण कराने के बाद केशव महतो कमलेश ने कहा कि गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण कांग्रेस का सदस्य होना गौरव गरिमापूर्ण बात है। आज कांग्रेस के कंधों पर देश की बड़ी जिम्मेवारी है। देश की जनता विषम परिस्थितियों का सामना कर रही है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी जनता को सुलभ रूप से जन सुविधा उपलब्ध कराना है, लेकिन सरकार अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन नहीं कर रही है, भय और आशंका के दौर से जनता गुजर रही है।उन्होंने कहा कि अगले माह से झारखंड में चुनाव...