बोकारो, अप्रैल 13 -- जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 16 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया जल शक्ति अभियान में कैच द रेन अभियान प्रधानमंत्री द्वारा 22 मार्च, 2021 को शुरू किया गया था। यह अभियान वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण, सभी जल निकायों की गणना, जियो टैगिंग, जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक योजनाएं तैयार करना व जिलों में जल शक्ति केंद्र स्थापित करना है। इसके लिए गहन पौधारोपण और जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित किया गया है। जबकि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 16 से 30 अप्रैल तक सभी विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी के साथ जल पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। यह भी पढ़ें- स्कूल रुआर : 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर ह...