बोकारो, मार्च 5 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। जिले के 9 प्रखंड में स्थित सरकारी स्कूल समेत निजी स्कूलों के कुल 94 बाल वैज्ञानिक का मॉडल जिला स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह जानकारी देते हुए इंस्पायर अवार्ड के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया जिला स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित 94 बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक चास प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के 22 मॉडल का चयन किया गया है। चास प्रखंड के स्कूल मैं गवर्नमेंट मध्य विद्यालय धनवार, अपग्रेड मध्य विद्यालय सीवंडीह, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चास, मध्य विद्यालय चास, होली क्रॉस स्कूल वालीडीह ,राजकीय कृत प्लस टू हाई स्कूल लकड़ाखंदा, मध्य विद्यालय कतका, अपग्रेड मध्य विद्यालय अगरडीह उर्दू, सरस्वती शिशु मंदिर, डीपीएस 4, सरस्वती विद्या मंदिर 3 स...