बोकारो, मार्च 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से शिष्टाचार मुलाकात कर बोकारो इस्पात नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने शहर के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सेक्टर 6 (शास्त्री चौक) से तेलमचो तक सड़क निर्माण तथा नया मोड़ से एआरएम ऑफिस होते हुए दुग्गल गेट से उकरीद मोड़ तक भारी वाहनों के लिए समर्पित नया मोड़ बाइपास मार्ग के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बरवाघाट डैम को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा,जिससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.