रांची, जुलाई 10 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड हाईकोर्ट ने बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र के न्यू बीसीसीएल कॉलोनी से तीन वर्ष से लापता युवक रितेश कुमार साव के मामले में जांच और अधिक गंभीरता से करने का निर्देश दिया है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने राज्य सरकार को जांच की प्रगति पर विस्तृत शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त निर्धारित की है। यह भी पढ़ें- चंदनकियारी में तीन हत्या का पुलिस के पास कोई सुराग नहींकोर्ट सुनवाई सुनवाई के दौरान कोर्ट के पूर्व आदेश के अनुपालन में अनुसंधानकर्ता व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि युवक के पिता संतोष साव के दावे की जांच के लिए इंस्टाग्राम से रिपोर्ट मंगाई गई थी। रिपोर्ट में यह सामने आया कि रितेश कुमार साव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर...