बोकारो, जून 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन की प्रथम पाली में डुमरी विधानसभा (बोकारो जिला अंतर्गत), बेरमो विधानसभा (ग्रामीण) क्षेत्र, बोकारो विधानसभा (ग्रामीण) क्षेत्र व चंदनकियारी (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण संबंधित प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एसआईआर प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें मतदाता सत्यापन, प्रपत्रों का सही ढंग से भरना, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, अपात्र प्रविष्टियों की पहचान, अभिलेखों का संधारण तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों के निष्पादन पर विश...