बोकारो, अक्टूबर 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम में जगह मिलने से बोकारो समेत पूरे झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। घरेलू क्रिकेट, इंडिया-ए और दिलीप ट्रॉफी में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले 21 वर्षीय कुशाग्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उनके चयन को बोकारो के क्रिकेट जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। बोकारो क्रिकेट कोचिंग अकादमी से क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने वाले कुशाग्र दाएं हाथ के बल्लेबाज और कुशल विकेटकीपर हैं। पिछले दो-तीन वर्षों से वह लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते रहे हैं। झारखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जै...