बोकारो की लापता युवती की डीएनए रिपोर्ट आठ जून तक पेश करने का निर्देश
रांची, मई 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो की 18 वर्षीय लापता युवती के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने डीएनए जांच रिपोर्ट आठ जून तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की अदालत में गुरुवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि युवती के माता-पिता का डीएनए सैंपल देवघर एम्स में लिया जा चुका है और मिलान के लिए इसे कोलकाता स्थित सीएफएसएल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने में करीब 20 दिन का समय लगेगा। सुनवाई के दौरान एसपी बोकारो और पिंडराजोरा थाना प्रभारी अदालत में उपस्थित हुए। कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता को अगली सुनवाई तक डीएनए टेस्ट रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई आठ जून निर्धारित की। यह भी पढ़ें- 8 साल से लापता बच्ची को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, हाई कोर्ट न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.