बोकारो की लापता युवती की डीएनए मिलान रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश
रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो की लापता युवती के मामले में मिले कंकाल और युवती के माता-पिता के डीएनए सैंपल के मिलान की रिपोर्ट कोलकाता स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से प्राप्त हो गई है। मंगलवार को सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत रिपोर्ट का झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अवलोकन किया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 जून को निर्धारित की। सुनवाई के दौरान विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम भी अदालत में उपस्थित थी। बता दें कि बोकारो की 18 वर्षीय युवती 31 जुलाई 2025 से लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चलने पर उसकी मां ने झारखंड हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस याचिका दायर कर बेटी की बरामदगी की मांग की थी। इस संबंध में बोकारो के पिंड्राजोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज है। इस बीच पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.