रांची, जुलाई 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो की लापता किशोरी के मामले की सुनवाई सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान जांच की प्रगति पर असंतोष जताते हुए अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई के पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई मंगलवार को भी होगी। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ के समक्ष हुई सुनवाई में सीबीआई और सीआईडी की ओर से जांच की अद्यतन स्थिति से अदालत को अवगत कराया गया। जांच एजेंसियों ने अब तक एकत्र किए गए साक्ष्यों, जांच की दिशा और उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इन तथ्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने जांच की प्रगति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूछा कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद लापता...