बोकारो, अप्रैल 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शहर के सेक्टर 4 स्थित रसियन कॉलोनी के मंगलम सभागार में आयोजित बोकारो कर संवाद कॉन्क्लेव-2026 में उपायुक्त अजय नाथ झा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कर विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद से सार्थक निष्कर्ष निकलने चाहिए, ताकि समाज, कर व्यवस्था और राष्ट्रहित को मजबूती मिल सके। उपायुक्त ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद कर व्यवस्था पर टिकी है। शासन-प्रशासन के संचालन से लेकर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तक टैक्स की अहम भूमिका है। ऐसे में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और नैतिकता के साथ करें। यह भी पढ़ें- भवन नियमितीकरण योजना का अधिकतम लोगों लाभ दिलाएगा चैंबर : मल्होत्रा...