बोकारो औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ बनेंगी 31.37 करोड़ की सात सड़कें
बोकारो, सितम्बर 8 -- बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों से परेशान उद्योगों और हजारों लोगों को जर्जर सड़क से अब मुक्ति मिलनेवाली है। जियाडा ने औद्योगिक क्षेत्र की सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 31 करोड़ 36 लाख 62 हजार 798 रुपये खर्च करेगी। योजना के तहत मौजूदा सड़कों के ऊपर पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या दूर होने की उम्मीद है। जियाडा की निविदा में फेज-1, फेज-2, फेज-3 और फेज-4 की प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। इनमें फेज-3 की एक सड़क के निर्माण पर करीब 4.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं एनएच से फेज-3 ई-1, फेज-1डी होते हुए ए-15 तथा हाउसिंग कॉलोनी से गुजरने वाली सड़क के लिए करीब 4.60 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इसके अलावा फेज-3 सी-1/1ए से फेज-4ए-3, फेज-4, फेज-3 बी-1 से फेज-4ए-1/1, फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.