बोकारो, अप्रैल 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो एयरपोर्ट मामले पर इन दिनों जमकर पक्ष-विपक्ष की राजनीतिक चर्चा में है। इसी मसले को लेकर मंगलवार को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बोकारो परिसद में प्रेस वार्ता कर बोकारो एयरपोर्ट की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उड़ान योजना के अंतर्गत 90 करोड़ से अधिक की राशि बोकारो में लगाई गई है। जिसको व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। पत्रकारों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि बोकारो में हवाई जहाज हर हाल में उड़ान लेगी। धनबाद में भी हवाई अड्डा बने यह धनबाद की जनता की बहुत पुरानी मांग रही है। यह भी पढ़ें- रंगदारी मामले में सांसद ढुलू के डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई पिछले दिनों मैंने आंदोलन के जरिए इस मांग को जोरदार तरीका से उठाया। इसका प्रभाव बोकारो हवाई अड्डा के निर्माण पर नहीं प...