बोकारो, मई 1 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम अंतर्गत चीरा चास और उससे सटे क्षेत्रों में 24 घंटे की बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां के उपभोक्ताओं की माने तो बुधवार दोपहर दो बजे की तेज आंधी को लेकर जो बिजली कटौती हुई वह गुरुवार शाम तक बहाल नही हो सकी। हालांकि दोपहर तीन बजे आंधे घंटे को लेकर चिराचास सहित सटे क्षेत्रों में बिजली दी गई, लेकिन फिर से आयी आंधी-बारिश से फुदनीडीह सब स्टेशन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। खासकर कालापत्थर से कुम्हरी, गंधाजोड सहित सटे क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर त्राहि-त्राहि है। दिनरात की बिजली कटौती को लेकर यहां के उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते और शिकायतों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। इस बाबत विभाग के कार्यपालक अभियंता एसडी तिवारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.