बोकारो, मई 30 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार एवं महानगर अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान ने नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उन्हें भारतीय संविधान की प्रति एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान बोकारो की बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट परियोजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि औद्योगिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बोकारो में हवाई सेवा शुरू नहीं होने से आम लोगों, उद्योगों तथा व्यापारिक गतिविधियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से आवश्यक पहल कर बोकारो एयरपोर्ट को जल्द चालू कराने का आग्रह किया। इस प...