बोकारो, मार्च 3 -- बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन को प्रारम्भ करने और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को स्थापित करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से रांची सचिवालय में मिले। कुमार अमित ने मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में विशेष पहल करने की मांग की। इसके अलावे बोकारो में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी बात कुमार अमित ने अविनाश कुमार से कही। बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण को प्रारम्भ करने में मुख्य सचिव के रूप में सरकार स्तर पर महत्वपूर्ण सार्थक पहल करने के लिए अविनाश कुमार को कुमार अमित ने मोमेंटो दे शॉल ओढ़ाकर बोकारो वासियों की ओर से आभार भी प्रकट किया। अमित ने मुख्य सचिव को कहा कि उनके मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.