बोकारो, अप्रैल 10 -- बोकारो में नवनिर्मित एयरपोर्ट से यात्री विमान का परिचालन प्रारंभ करने और प्रस्तावित अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की मांग को लेकर भाजपा नेता कुमार अमित ने रांची लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। कुमार अमित ने इस सम्बन्ध में राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया और इस संबंध में विशेष पहल करने की मांग की। बोकारो स्टील प्लांट के स्थगित विस्तारीकरण को प्रारम्भ करने में लोकभवन के द्वारा महत्वपूर्ण पहल करने हेतु राज्यपाल संतोष गंगवार को कुमार अमित ने मोमेंटो दे कर बोकारो वासियों की ओर से आभार भी प्रकट किया। कुमार अमित ने राज्यपाल से कहा कि 100 करोड़ की लागत से तैयार हुए बोकारो एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन प्रारंभ नहीं होने से नवनिर्मित आधारभूत संरचना रख रखाव के अभाव में ख़राब हो रहा है। बोक...