बोकारो, फरवरी 21 -- बीएसएल के सेक्टर-5 स्थित बोकारो इस्पात पुस्तकालय में शुक्रवार को कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के प्रबुद्ध कवियों व साहित्यकारों ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं को काव्य-रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगेश पाठक ने मां शारदे की वंदना से किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय चेतना दर्पण की केंद्रीय समिति की सदस्या कस्तूरी सिन्हा ने कहा साहित्यकार अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्र की दिशा निर्धारित करते हैं। बीएसएल प्रबंधन स्थानीय साहित्यकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ठेका प्रकोष्ठ कमलेश कुमार ने राष्ट्र निर्माण में साहित्यकारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अपनी प्रस्तुति के माध्यम से कवियों की कल्पनाशीलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.