बोकारो इस्पात नगर अंधेरे और लो वोल्टेज की मार से बेहाल, तीन दिनों से बिजली संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
बोकारो, जून 6 -- बोकारो इस्पात नगर में इन दिनों भीषण बिजली संकट गहराता जा रहा है। बोकारो पावर सप्लाई लिमिटेड (बीपीएसएल) के संयंत्र में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले तीन दिनों से शहर के विभिन्न सेक्टरों में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली ट्रिपिंग और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। इसके चलते हजारों परिवारों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं व्यवसायिक गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। शहर के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सिटी सेंटर, सेक्टर-4, सेक्टर-4जी, सेक्टर-9 और सेक्टर-12 शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन क्षेत्रों में हर दो घंटे के अंतराल पर बिजली ट्रिप कर रही है। कभी वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि पंखे, कूलर, रेफ्रिजरेटर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते, तो कभी अचानक बिजली कट जाने से लोगों को भारी अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.