बोकारो, अप्रैल 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के एसएमएस 2 व सीसीएस का वार्षिक सम्मेलन सोमवार को यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुआ। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में विक्रय और उत्पादन दोनों में नए मानक स्थापित करते हुए, अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अपनी ब्रांड उपस्थिति और ग्राहकों तक पहुंच को मजबूत करते हुए, कंपनी ने 20.14 मिलियन टन की अब तक की सर्वाधिक विक्रय दर्ज किया है। जो पिछले वर्ष के 18.07 मिलियन टन की तुलना में 11.5% की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि व्यापक रही और सभी उत्पाद श्रेणियों में बिक्री में उछाल देखा गया। यह सब कर्मियों की कड़ी मेहनत और लगन का नत...