बोकारो आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा का राष्ट्रीय मॉडल बनेगा : एनएचएम निदेशक
बोकारो, जुलाई 28 -- बोकारो अब आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक शशि प्रकाश झा ने पंचकर्म सह सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां विकसित किए जा रहे आयुर्वेदिक औषधीय उद्यान व जोंक चिकित्सा आधारित नवाचार की सराहना की। निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि औषधीय उद्यान आयुर्वेदिक पौधों के संरक्षण के साथ आम लोगों को उनके औषधीय गुणों व उपयोग की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद व प्राकृतिक उपचार पद्धति भी समान रूप से आवश्यक है तथा आसपास उपलब्ध कई औषधीय पौधे गंभीर बीमारियों के उपचार में उपयोगी हो सकते हैं。 यह भी पढ़ें- बोकारो के औषधीय उद्यान की एनएचएम निदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.